उत्तर प्रदेशखेलगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

देश का गौरवः नीदरलैंड में बैडमिंटन प्रतियोगिता में गगन ने जीता कांस्य पदक

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने इस उपलब्धि पर गगन को दी बधाई

नोएडा। नीदरलैंड में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में गौतमबुद्धनगर पुलिस के कांस्टेबल गगन कुमार पासवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर देश का गौरव बढ़ाया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में कांस्टेबल पद पर नियुक्त गगन कुमार पासवान ने विदेश की धरती नीदरलैंड में जाकर भारत का परचम लहराया। नीदरलैंड में चल रही वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल कर देश, प्रदेश और पुलिस विभाग का नाम रोशन किया। गगन कुमार पासवान विगत कई वर्षों से उत्तर प्रदेश के भी बैडमिंटन खेलते आ रहे हैं। गगन कुमार मूल रूप से सहरसा बिहार के निवासी हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में हुआ था। इनके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में नियुक्त थे। वर्तमान में गगन पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर नियुक्त हैं।

गगन की इस उपलब्धि पर गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने उन्हें बधाई दी है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close