अपराधः नाबालिग से दुष्कर्म कर भाग गया था, आठ महीने बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर बिहार के रहने वाला है आरोपी, मुखबिर व सूचना के अन्य स्रोतों से मिली जानकारी पर दबोचा गया

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना सूरजपुर की पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार हो गए आरोपी को आठ महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से ग्राम असनगर थाना कांठी जिला मुजफ्फरपुर बिहार का निवासी है। वर्तमान में वह कस्बा सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा में रहता था।
कौन है आरोपी
सूरजपुर की पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जिस युवक को आठ महीने बाद आज रविवार को किया है उसकी पहचान सरफरान उर्फ सरफान उर्फ सैफ अली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर घंटा गोलचक्कर सूरजपुर से गिरफ्तार किया।
क्या है मामला
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी युवक पीड़िता के ही पड़ोस में रहता था। चूंकि वह पड़ोसी था इसलिए उसके घऱ आना-जाना भी था। इसी उसने गलत लाभ उठाया। सरफरान उर्फ सरफान उर्फ सैफ अली 16 सितंबर को नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने लड़की को पहे ही बरामद कर लिया था। तभी से सैफ अली फरार चल रहा था। अब करीब आठ महीने बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।