उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

पुण्यतिथिः कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई, समारोह आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

कांग्रेसजनों ने कहा, राजीव गांधी ने देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी उन्होंने देश को कम्प्यूटर से जोडा था

नोएडा। कांग्रेस कमेटी की नोएडा महानगर इकाई ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजिल अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्दांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने अपने प्रिय नेता द्वारा किए गए देश हित के कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नोएडा महानगर कांग्रेस कार्यालय हुई श्रद्धांजलि समारोह में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया। इस अवसर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी की 21 मई 1991 की रात तमिलनाडु के श्री पेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान एक आत्मघाती महिला हमलावर ने उनकी हत्या कर दी थी। राजीव गांधी को सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल है। उनका जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था।

दूरसंचार क्रांति लाने का श्रेय

श्रद्धांजलि समारोह में कांग्रेस महानगर नोएडा इकाई के अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि राजीव गांधी को भारत में दूरसंचार क्रांति लाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने देश में कम्प्यूटर लाकर भारत में इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी को आगे ले जाने का काम किया। उन्होंने दूरसंचार क्रांति के साथ ही नवोदय विद्यालय भी खुलवाए। मतदाताओं की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कराने का काम भी उन्होंने ही किया था। राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे। उनकी नितियों ने आधुनिक भारत का निर्माण किया। वे बेहद दयालु प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। देश सदैव उन्हें याद करता रहेगा।

शिक्षा नीति की घोषणा की थी

कांग्रेस नेता अमित यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश में शिक्षा नीति की घोषणा की थी। इसी नीति के तहत पूरे देश में उच्च शिक्षा का आधुनिकीकरण हुआ। राजीव गांधी ने देश की सीमाओं के विस्तार एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उन्होंने पंचायती राज का गठन किया।

बेदाग छवि का बताया

कांग्रेस नेता जावेद ख़ान ने राजीव गांधी को बेदाग छवि का नेता बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने 1980 में राजनीति में कदम रखा था। उनके द्वारा लाई गई कम्प्यूटर क्रांति से देश आज विश्व में बड़ी शक्ति बनकर उभर रहा है। उन्होंने उनके कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि समारोह में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, कांग्रेस ओबीसी महानगर इकाई के अध्यक्ष अमित यादव के अलावा किसान नेता उदयवीर यादव, पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी, उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, ज़िला अध्यक्ष अल्पसंख्यक जावेद ख़ान, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ज़िशॉन चौधरी, महासचिव जितेन्द्र चौधरी, पीसीसी सदस्य चांद मोहम्मद, जय प्रकाश खटाना, विपिन यादव, एसके पलटा, मेहंदी, शबनम, इस्मोतरा, गुलना, गुलफ़्शा, अश्मा, आज़ाद, शेखर अग्रवाल, करण वर्मा, नकुल कुमार, अर्पित शर्मा, तुषार चौधरी, श्रेय यादव, कमलेश कुमार, शिवकुमार, अवनीश तंवर, अभिषेक तंवर, शिवम तंवर आदि ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close