उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

कार्यक्रमः झुग्गी-झोपड़ी की महिलाओं को बांटे गए कंबल व गर्म वस्त्र

सखी वन स्टॉप सेंटर नोएडा के वजीदपुर में आयोजित किया गया था विशेष जागरूकता कार्यक्रम

नोएडा। हांड़ कंपा देने वाली भीषण सर्दी में शनिवार को नोएडा के सेक्टर 62, बी-11 स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में झुग्गी-झोपड़ी की महिलाओं को कंबल और गर्म कपड़े बांटे गए। इस कार्यक्रम में महिलाओं को कई जानकारी भी दी गई।

एनजीओ के सहयोग से आयोजित था कार्यक्रम

गौतमबुद्ध नगर जिले के जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार सखी वन स्टॉप सेन्टर, बी-11. सेक्टर-62 नोएडा परिसर में वजीदपुर झुग्गी की महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन स्वैच्छिक संगठन (एनजीओ) Empower India 4 Work के सौजन्य से किया गया था। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेन्टर के कार्य प्रणाली के बारे में बताया गया तथा विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई।

महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी

उन्होंने बताया कि इसी कार्यक्रम में राज्य और केंद्र सरकारों द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। जिन योजनाओं के बारे में उन्हें बताया गया उनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि शामिल हैं।

कंबल व गर्म वस्त्र दिए गए

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को कंबल एवं गर्म कपड़े वितरित किए गए। कार्यक्रम में सेक्टर-58 थाने के एसएचओ विवेक द्विवेदी, संस्था की संस्थापक कीर्ति माथुर, चौकी इंचार्ज एसआई सोनिका, केंद्र प्रभारी श्वेता एवं अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close