crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडा

अपराधःकिशोरी को भगा ले गया था, किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस जांच के दौरान आरोपी के नाम का हुआ था खुलासा, किशोरी के बयान पर धाराएं बढ़ाई गई

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना फेस-2  नोएडा की पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उससे दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। किशोरी को भगाने में युवक के नाम का खुलासा पुलिस की जांच में हुआ था।

क्या है मामला

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि  बीते 30 अप्रैल को एक व्यक्ति ने अपनी किशोरी बेटी घर से कहीं चले जाने और वापस नहीं आने के बारे में थाना फेस-2 नोएडा को सूचना दी थी। पुलिस ने गुमशुदमी की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पड़ोस में रहने वाले सतवीर मूल निवासी नगरिया कलां थाना फतेहगंज बरेली की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने में संलिप्तता पाई थी। सतवीर वर्तमान में भंगेल, जुगुनू का पानी का प्लान्ट थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर में रह रहा था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी के सीआरपीसी की धारा 161 के तहत दर्ज कराए गए बयान के आधार पर एफआईआर में भादवि की धारा 366 और 376 और 3/4 पोक्सो एक्ट को बढ़ा दिया।

मुखबिर की सूचना पर हुआ गिरफ्तार

थाना फेस 2 पुलिस की पुलिस ने किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में सतवीर की तलाश शुरू कर दी। अथक प्रयास के बाद मुखबिर की गोपनीय सूचना पर आज बृहस्पतिवार को गंदे नाले के पास भंगेल से सतवीर को गिरफ्तार जेल भेज दिया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close