crimeअलीगढ़उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

अपराधः अलीगढ़ से आकर ग्रेटर नोएडा में चुराये ट्रैक्टर व ट्राली, पुलिस ने दो लोगों को दबोचा

अलीगढ़ ले जा रहे थे ट्रैक्टर व ट्राली, चेकिंग अभियान के दौरान दोनों पकड़ में आए, चोरी किया गया वाहन कर लिया गया बरामद

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना बिसरख की पुलिस ने ऐसे दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो ट्राली सहित ट्रैक्टर चुराकर अलीगढ़ ले जा रहे थे। पुलिस को उन्हें दबोचने में यह कामयाबी मुखबिर की सूचना पर मिली।

कौन हैं पकड़े गए आरोपी

ट्राली समेत ट्रैक्टर चुराने के आरोप में पुलिस ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान जोगिन्दर और सरवन के रूप में हुई है। इनके पास से ट्रैक्टर व ट्राली को बरामद कर लिया गया है। दोनो आरोपी गांव रमनगला, थाना दादो, जिला, अलीगढ़ के निवासी हैं। इस मामले में थाना बिसरख पर भादवि की धारा 379/411 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या है मामला

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी चिपियाना बुजुर्ग में दुकानों के पास से रात में ट्रैक्टर-ट्राली को चुराकर अपने साथ अलीगढ़ ले जा रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान वाहनों की कड़ी जांच की जा रही थी। इसी दौरान दोनों ट्रैक्टर ट्राली के साथ पकड़ लिए गए।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close