crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

क्रूरताःएक कैंटर में ठूंसकर भरे थे गोवंश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कौन हैं आरोपी, कहां के रहने वाले हैं। कैंटर में कितने गोवंश थे, कहां ले जा रहे थे

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट थाना बादलपुर पुलिस ने एक छोटे से कैंटर में ठूंस-ठूंसकर भरे गोवंश के साथ क्रूरता करने के आरोप में गिरफ्तार कर दो लोगों को जेल भेज दिया है। इनके खिलाफ पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया गया है।

कौन हैं पकड़े गए लोग

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को थाना बादलपुर की पुलिस ने गोवंश से क्रूरता करने के आरोप में मुन्नालाल निवासी ग्राम देवडिया थाना अन्तु जिला प्रतापगढ वर्तमान पता हासी रोड गली नंबर सात करनाल थाना सदर करनाल हरियाणा (उम्र करीब 48 वर्ष) और पवन कुमार निवासी ग्राम सादुल्लापुर थाना गंगाब्रिज जिला वैशाली बिहार (उम्र करीब 25 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

कैंटर में कितने गोवंश थे

पुलिस ने उनके पास से जो कैंटर बरामद किया है उसमें आठ गाय, एक बछड़ा और दो बछिया समेत 11 गोवंश ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे। कैंटर में उन्हें ऐसा ठूंसा गया था कि ये गोवंश अपनी गर्दन तक नहीं हिला पा रहे थे। वे इन दोनों की क्रूरता को मूक हो सह रहे थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close