उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडास्टार्टअप

मेक इन इंडिया मिशन को पूरा करने में जुटी वेब डिजाइनिंग कंपनी CSS FOUNDER

हर एक का हो वेबसाइट मिशन के तहत काम कर रही कंपनी, चैरिटी में कंपनी का भी योगदान

नोएडा। वेब डिजाइनिंग कंपनी  Css Founder का मिशन है ‘वेबसाइट फॉर एवरीवन’। इसके जरिये यह कंपनी छोटे-बड़े उद्योगों एवं व्यवसायियों के लिए वेबसाइट बनाकर देने का लक्ष्य निर्धारित कर चुकी है। कंपनी का विज़न है कि हर किसी की अपनी खुद की वेबसाइट हो चाहे। वह बड़ा व्यापारी हो या फिर छोटा-मोटा कारोबार करने वाला, ठेले वाला या फिर रेहड़ी वाला ही क्यों न हो। इस विजन से डिजिटल इंडिया के अभियान में योगदान ही होगा।  इससे लोगों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। डिजिटल इंडिया का सपना तभी संभव हो सकेगा जब लोग ऑनलाइन के जरिये अपने कार्य को करने लगेंगे।

Css Founder के इंडिया हेड प्रसन्ना ठाकुर का कहना है कि हमारे सामने बहुत सी चुनौतियां आईं। खासतौर से कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के समय जब पूरे उद्योग झटका लगा था तो इससे हमें भी बड़ा झटका लगा था। इससे उबरना आसान नहीं था लेकिन ग्राहकों की जरूरत और बजट को ध्यान में रखकर की गई प्लानिंग सफल रही। इसी के साथ शॉपिंग और पढ़ाई समेत बहुत सारी सुविधाएं ऑनलाइन हो जाने से यह समझ में आया कि अब हर किसी के लिए एक वेबसाइट बनाना बहुत जरूरी है। खासतौर पर स्टार्टअप शुरू कर उसमें आगे बढ़ने के लिए तो ग्राहक को एक क्लिक में जानकारी देने के लिए बिजनेस के हिसाब से इसे डिज़ाइन करना होगा। डिजिटल इंडिया के दौर में web design company का योगदान महत्वपूर्ण होता है। बिना वेबसाइट या एप्प के डिजिटल होना संभव ही नहीं है।

 

वेबसाइट डिजाइनिंग के अतिरिक्त यह लोगों की मदद भी करते हैं। इसके तहत डिजिटल मार्केटिंग भी शामिल है। इसमें Css Founder चाहती है कि लोग खुद के पैरों पर खड़े हों अपना काम शुरू करें। अपने कारोबार को बढ़ाएं। नौकरी के बजाय नौकरी देने वाल बनें। भारत में नौकरी देने वाले बहुत ही कम हैं। इसके विपरीत नौकरी करने वालों की संख्या बहुत अधिक है। यह कंपनी 6 साल पुरानी है इसके तीन कार्यालय हैं। इस कंपनी ने भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने संबंध बनाने के साथ अपना नाम रोशन किया है।

Css Founder मानवता के लिए भी जानी जाती है। कंपनी ने पिछले 6 साल से चैरिटी में योगदान दे रही है। इसमें लाखों लोगों को भोजन नसीब हुआ। कंपनी को लोगों को भोजन कराने का क्रम लगातार जारी है। हज़ारों ज़रूरतमंदों लोगों को राशन भी दिलाए हैं। ‘फ्री फूड फॉर नीडी पीपल मिशन’ के नाम से कंपनी का अभियान चलता है। इसके तहत हर सप्ताह इसकी टीम इस कार्य को अंजाम देती है। कंपनी का 5 से 10 फीसद का अंश केवल इसी कार्य में प्रयुक्त होता है। दिनोंदिन कंपनी उन्नति की ओर अग्रसर है।

Css Founder के संस्थापक इमरान खान हैं। इनका कहना है कि हर व्यापारी या स्टार्टअप करने वाले व्यक्ति को अपनी कमाई का 5-10 प्रतिशत भाग जनहित के कार्यों में खर्च करना चाहिए। कोई भी भूखा न रहे, इसमें हम योगदान दे रहे हैं। यह कंपनी वेबसाइट के लिए सबके लिए सामान्य कीमत ही लेती हैं।

‘मेक इन इंडिया’ के तहत कंपनी का लक्ष्य है कि कंपनी अमेरिका तक पहुंचे। बड़ा ब्रांड बने। इससे भारत का नाम रोशन होगा। कंपनी डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया अभियान में योगदान देना चाहती है। युवाओं को सकारात्मक दिशा दिखाने के लिए कंपनी आगे आई है। इसे देखकर लोग प्रेरित होंगे। स्टार्टअप के जरिये जॉब देने वालों की श्रेणी में शामिल हो सकेंगे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close