उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

अखलाक हत्याकांड से लाइम लाइट में आए बिसहाड़ा गांव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की जनसभा, बोले- जनता के विकास के लिए महेश शर्मा उपयुक्त उम्मीदवार

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के बिसहाड़ा गांव पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह ने ठाकुरों को साधने की कोशिश की। दरअसल, बिसहाड़ा गांव साठा चौरासी में आता है। गौतमबुद्ध नगर का साठा चौरासी ठाकुर बहुल्य है। जनसभा के दौरान कार्यकर्ता, पदाधिकारियों के अलावा क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ जुटी। इस दौरान पुलिस ने सिक्यूरिटी के टाइट इंताजाम किए गए। चप्पे—चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया।

जनसभा स्थल से अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को तीसरी बार मौका देने की लोगों से अपील की। इस दौरान उन्होंने जनधन योजना, गरीबों को मुफ्त राशन आदि योजनाओं और उपलब्धियों का भी जिक्र किया। साथ ही भाजपा प्रत्याशी महेश शर्मा को भी जनता के विकास के लिए उपयुक्त उम्मीदवार बताया। राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में भ्रष्टाचार पर लगातार नकेल कसी जा रही है। साथ ही पिछली सरकारों ने देश को बर्बाद किया था। आज माहौल बदल गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्हें जनता के विकास के लिए प्रभावशाली उम्मीदवार बताया है। राजनाथ सिंह ने दावा किया कि मोदी सरकार ने देश को आतंकवाद, नक्सलवाद और अपराध की समस्याओं से लड़ने में सफलता हासिल की है। आंतकियों को ढेर किया जा रहा है। बिसहाड़ा गांव अखलाक की हत्या के बाद लाइम लाइट में आया था। 28 सितंबर 2015 की रात बिसाहड़ा गांव में भीड़ ने अखलाक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। 24 दिसंबर 2015 को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने हत्याकांड के 15 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। 15 अक्टूबर 2017 को स्थानीय विधायक की मदद से हत्याकांड के 15 आरोपी युवकों को एनटीपीसी में नौकरी दी गई।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close