×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

नोएडा: किसानों की मांगों को लेकर भाकियू लोकशक्ति का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

नोएडा – प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का अभियान चलाया गया। उन्होंने फर्रुखाबाद जिले की कायमगंज तहसील में उपजिलाधिकारी द्वारा संगठन के जिलाध्यक्ष को फोन कर तहसील बुलाकर कथित रूप से अकारण हिरासत में लेने और अभद्रता करने के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

ज्ञापन में 15 जून 2026 को प्रदेशभर में उठाए गए लंबित किसान मुद्दों का भी उल्लेख किया गया। इनमें गौतमबुद्धनगर में यमुना एक्सप्रेस-वे का अतिरिक्त मुआवजा और आवासीय प्लॉट, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जुड़ी समस्याएं, जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित युवाओं को रोजगार, जेवर टोल प्लाजा प्रबंधक द्वारा किसान संगठनों पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी, सोनभद्र के भैंसवार गांव में चकबंदी अनियमितताओं को लेकर 13 माह से चल रहा धरना, गौतमबुद्धनगर के गांव रौनीजा में 12 माह से जारी धरना तथा नोएडा के किसानों की वर्षों से लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग शामिल रही।

किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष पर लगाए गए आरोप वापस नहीं लिए जाते और किसानों की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में ओमप्रकाश गुर्जर, डॉ. रोहतास, महेश तंवर, ओमदत्त चौहान, राजकुमार मोनू, हरेन्द्र बैसोया, बबलू यादव, सुधीर ठाकुर, अरुण गौतम, जोगेंद्र चपराना, विजयपाल भाटी, सुनील बैसोया, दीपक प्रजापति, महेश बैसोया, हरि अवाना, मनोज शर्मा, अरविंद गौतम, महरदीन, जय सिंह, गोविंद अंबावता, प्रवीन चौहान, नरेश शर्मा, कुलदीप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close