×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टलखनऊलखनऊ मंडल

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रेड क्रॉस गौतम बुद्ध नगर टीम को किया सम्मानित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक द्वारा लखनऊ में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की गौतम बुद्ध नगर शाखा की कार्यकारिणी एवं संरक्षक सदस्यों को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान जनपद गौतम बुद्ध नगर में मानवीय सेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों तथा सेवा पखवाड़ा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रेड क्रॉस टीम के सेवा भाव, समर्पण और आपदा प्रबंधन एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने टीम को भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता और उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

सम्मान समारोह के उपरांत रेड क्रॉस गौतम बुद्ध नगर की टीम ने राज्य कार्यालय, लखनऊ का भ्रमण भी किया, जहाँ संगठन की कार्यप्रणाली, संरचना एवं आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर रेड क्रॉस उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष अरुण सिंह सहित गौतम बुद्ध नगर टीम से सचिव संजय त्रिपाठी, डॉ. टीकम सिंह, इंद्रपाल शर्मा, एडवोकेट पी.एस. जैन, शालिनी सिंह, अनुराग सिंह, इंद्राणी मुखर्जी, सावनिक सिंह, प्रो. सुनीता जेटली, सुप्रिया तिवारी, प्रमोद सिंह, गरिमा त्रिपाठी, वीरेंद्र शर्मा, सिद्धि त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकारिणी एवं संरक्षक सदस्य उपस्थित रहे।

रेड क्रॉस गौतम बुद्ध नगर टीम ने इस सम्मान को मानवता की सेवा में निरंतर कार्य करते रहने की प्रेरणा बताया और भविष्य में भी समाज सेवा के अपने संकल्प को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close