crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टहरियाणा

दहेज हत्याः दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पत्नी को लटका दिया फांसी पर

पहले मारपीट कर मायके से दहेज लाने के लिए डालता दबाव, नहीं मानने पर हत्या ही कर दी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की थाना इकोटेक-3 पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जिसने मायके से दहेज नहीं लाने पर फांसी लटका दिया। मायके से दहेज लाने लिए दबाव डालता रहा नहीं लाने पर हत्या की कर दी।

कौन है आरोपी

थाना इकोटेक-3 की पुलिस ने आज सोमवार को मुखबिर और अन्य स्रोतों से मिली सूचना के आधार पर पहले से दर्ज भादवि की धारा पत्नी के साथ मारपीट, दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमें वांछित अकबर मूल निवासी माहोन थाना नूंह (मेवात), हरियाणा को गिरफ्तार किया। वह वर्तमान में गड्ढा कॉलोनी, ग्राम हल्दौनी, थाना इकोटेक-3,ग्रेटर नोएडा में रहता था, को हल्दौनी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

क्या है मामला

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार अकबर अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष से अतिरिक्त दहेज की मांग करता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर वह अपनी पत्नी को मारता-पीटता था। फिर पत्नी द्वारा ससुराल से दहेज नहीं लाने पर उसने तीन जून को अपनी पत्नी को फांसी पर लटका हत्या कर दी। पुलिस ने उसके ससुराल वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close