crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

दहेज उत्पीड़नः पत्नी की शिकायत पर पति विदेशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

दहेज के लिए मारपीट, उत्पीड़ित करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पत्नी लिखाई थी रिपोर्ट

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना फेस-तीन की पुलिस ने पत्नी की सूचना देने और पहले लिखाई गई रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से विदेशी पिस्तौल बरामद किया है। पति के घर पर मौजूद होने और उसके पास अवैध पिस्टल होने की जानकारी महिला ने ही दी थी।

क्या है मामला

थाना फेस-3 क्षेत्र के बी-4 फ्लैट संख्या 304 किल्यो काउण्टी सेक्टर 121 नोएडा की निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पिछले दिनों पति पर दहेड के लिए उत्पीड़ित करने, मारने-पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन वह फरार हो गया था।

पत्नी ने घर पर मौजूद होने की दी जानकारी

पुलिस ने आज बृहस्पतिवार को संबंधित महिला से मोबाइल फोन से बातचीत कर उससे पति अमित पवार के बारे में पूछताछ की। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति पति घर पर ही मौजूद है और उसके पास अवैध पिस्टल है। महिला ने पति से जान को खतरा भी बताया था। इस सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर अमित पवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चेकोस्लाविया की बनी विदेशी पिस्टल बरामद कर ली है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close