×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

नोएडा में फ्लैट रजिस्ट्री संकट गहराया, अथॉरिटी और बिल्डरों के विवाद में फंसे खरीदार

नोएडा – उत्तर प्रदेश में नोएडा अथॉरिटी और बिल्डरों के बीच बकाया राशि को लेकर जारी विवाद का सीधा असर एक बार फिर आम फ्लैट खरीदारों पर पड़ रहा है। तीन महीने पहले नोएडा अथॉरिटी द्वारा 21 बिल्डर प्रोजेक्ट्स में रजिस्ट्री के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने पर रोक लगाए जाने के बाद हजारों फ्लैट बायर्स की उम्मीदें अधर में लटक गई हैं।

अमिताभ कांत पॉलिसी लागू होने के बाद फ्लैट बायर्स को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी थी। लंबे समय से अटकी रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी आई और शुरुआती दौर में करीब 4,400 फ्लैटों की रजिस्ट्री भी संपन्न हुई। लेकिन अब एक बार फिर यह प्रक्रिया धीमी पड़ गई है, जिससे खरीदारों में भारी नाराजगी और चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, अथॉरिटी और बिल्डरों के बीच वित्तीय बकाया को लेकर चल रही खींचतान के कारण लगभग 8,000 फ्लैट बायर्स प्रभावित हो रहे हैं। वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी लगाकर घर खरीदने वाले लोग अब अपने ही फ्लैट की वैध रजिस्ट्री के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

फ्लैट बायर्स का कहना है कि अथॉरिटी और बिल्डरों के विवाद में आम खरीदारों को परेशान करना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द समाधान निकालकर रजिस्ट्री प्रक्रिया को सुचारु रूप से शुरू कराया जाए, ताकि हजारों परिवारों को राहत मिल सके।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close