×
Uncategorized

Noida: दीपिका नागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, बर्बरता के मिले 10 गंभीर निशान, UP डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

चेहरे के दाहिनी तरफ 12 सेमी और 9 सेमी का गहरा नीला निशान मिला है। दाहिनी जांघ पर 38 सेमी और 14 सेमी का बहुत बड़ा और गहरा चोट का निशान है।

ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के जलपुरा गांव मे विवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध मौत के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दीपिका के शरीर पर बर्बरता और बेरहमी से मारपीट के ऐसे निशान मिले हैं, जो रूह कंपा देने वाले हैं। साथ ही ससुराल पक्ष के ‘आत्महत्या’ के दावों की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी से 7 दिनों में पूरी रिपोर्ट तलब की है।

बता दें कि, कुड़ी खेड़ा गांव निवासी दीपिका नागर की 14 माह पहले जलपुरा गांव निवासी रितिक के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दीपिका से उसके ससुराल पक्ष के लोग फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग करते हुए आ रहे थे। आरोप है कि न देने पर उसकी हत्या की गई और तीसरी मंजिल से उसे नीचे फेंक दिया। पुलिस जिसे शुरुआती जांच में ‘छत से कूदकर आत्महत्या’ का मामला मान रही थी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे अब उस थ्योरी पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

चेहरे के दाहिनी तरफ 12 सेमी और 9 सेमी का गहरा नीला निशान मिला है। दाहिनी जांघ पर 38 सेमी और 14 सेमी का बहुत बड़ा और गहरा चोट का निशान है। बाएं घुटने पर हड्डी तक गहरा घाव (Bone Deep Wound) और दाहिने हाथ के चारों तरफ गोल आकार में बांधने या जकड़ने जैसे गंभीर निशान है। बाएं कान से लगातार खून का रिसाव और पेट और छाती के बाईं ओर गहरे घर्षण और दबाव के निशान है। यह तो सिर्फ बाहरी चोटें थीं, लेकिन जब डॉक्टरों ने दीपिका के शरीर का आंतरिक परीक्षण किया, तो जो सच सामने आया वो दिल दहला देने वाला था।

दीपिका के सिर के अंदर यानी मस्तिष्क के मध्य और बाईं ओर खून का थक्का जमा हुआ था। मार-पीट इस कदर बेरहमी से की गई थी कि शरीर के अंदर मौजूद तिल्ली फट चुकी थी और अंदरूनी अंगों में भारी ब्लीडिंग हुई थी। चोटों की तीव्रता इतनी भयानक थी कि शरीर का दिल बिल्कुल खाली पाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, दीपिका के शरीर पर मिले ये गंभीर बाहरी और आंतरिक घाव, विशेषकर सिर में खून का थक्का जमना और तिल्ली का फटना, किसी ऊंचे स्थान से गिरने के बजाय गंभीर आघात और बेरहमी से की गई मारपीट की ओर साफ इशारा कर रहे हैं। हालांकि, मौत की अंतिम वजह को पूरी तरह साफ करने के लिए डॉक्टरों ने बिसरा प्रिजर्व किया है।

दीपिका के पीड़ित पिता संजय नागर की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति ऋतिक और ससुर मनोज प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने अब इस केस को पूरी तरह से ‘दहेज हत्या’ के पुख्ता सबूत दे दिए हैं।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close