Noida: डूब क्षेत्र में बिजली पहुंंचाने पर हुई बैठक, लिया गया बड़ा फैसला
बिजनी कंपनी को डूब क्षेत्र में विद्युत प्रदान न किए जाने संबंधी समस्या को अपने पूर्व किए गए पत्राचारों के आधार पर रखा

जिलाधिकारी मेधा रुपम की अध्यक्षता में वीरवार को गठित समिति की एक बैठक हुई। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य डूब क्षेत्र में रहने वाले मजदूर व अन्य को बिजली उपलब्ध कराने के लिए समाधान खोजना है।
समिति गठन के पश्चात भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने मजदूर वर्ग को समाज में बराबर का हिस्सा दिए जाने पर जोर देते हुए डूब क्षेत्र में तत्काल विद्युत आपूर्ति का मुद्दा पूरी जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि मजदूरों की उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं, बिजनी कंपनी को डूब क्षेत्र में विद्युत प्रदान न किए जाने संबंधी समस्या को अपने पूर्व किए गए पत्राचारों के आधार पर रखा। उन्होंने अपनी बाधाओं और तकनीकी अड़चनों से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को सुनते हुए स्पष्ट किया कि 29 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री के समक्ष इस जटिल समस्या को सुलझाने के लिए वार्ता की गई थी।
उन्होंने सभी मजदूरों को आश्वासन दिया है कि उन्हें बिजली दी जाएगी, यह प्रशासन का नैतिक कर्तव्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भारतीय किसान परिषद ने कहा कि वह मजदूरों के साथ है। परिषद के अध्यक्ष खलीफा ने कहा – “कामगार वर्ग के अधिकारों के लिए जो भी संघर्ष करना पड़ेगा, वह अंत तक किया जाएगा। हर संभव कदम उठाया जाएगा।”




