×
Uncategorized

Noida: युवराज मेहता की मौत के बाद नहीं जागा प्राधिकरण, खुले गटर में गिरा बच्चा, मां पुकार सुनकर एआरटीओ बने मददगार

यह घटना यमुना प्राधिकरण के पास की है। सड़क किनारे एक गटर का ढक्कन काफी समय से खुला हुआ था।

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की लापरवाही की वजह से एक 10 साल के मासूम बच्चे की जान दांव पर लग गई। सड़क किनारे खुला हुए गटर में मासूम गिर गया। ऐन वक्त पर पहुंचे एआरटीओ ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकला। समय रहते किए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन से एक बहुत बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना यमुना प्राधिकरण के पास की है। सड़क किनारे एक गटर का ढक्कन काफी समय से खुला हुआ था। वहां से गुजर रहा एक 10 साल का मासूम बच्चा अचानक पैर फिसलने के कारण उस गहरे गटर में जा गिरा। बच्चे को आंखों के सामने डूबता देख उसकी मां ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। मां की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे एआरटीओ (ARTO) राजेश मोहन और उनकी टीम ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। मामले की गंभीरता और बच्चे की जान को खतरे में देख, एआरटीओ राजेश मोहन और उनकी टीम के सदस्यों ने बिना एक पल गंवाए खुद गटर में उतरने का फैसला किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने बच्चे को गटर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि वीआईपी इलाकों और बड़े अस्पतालों के पास भी इस तरह गटरों को खुला छोड़ देना सीधे-सीधे जनता की जान से खिलवाड़ है। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर एआरटीओ राजेश मोहन और उनकी टीम की जमकर तारीफ हो रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close