झटकाः कांग्रेस- आप को तगड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए दोनों दलों के नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे दोनों प्रत्याशी
गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद डा. महेश शर्मा ने दोनों दलों में लगाई सेंध, भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता बने इस उलटफेर के गवाह

ग्रेटर नोएडा। जेवर नगर पंचायत के अध्यक्ष (चेयरमैन) पद का चुनाव लड़ रहे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें भाजपा में शामिल कराने का श्रेय गौतमबुद्ध नगर से सांसद डा.महेश शर्मा को दिया जा रहा है। इस राजनैतिक उलटफेर का गवाह भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता बने।
पटका डाल व टोपी पहनाकर किया स्वागत
कांग्रेस और आप के दोनों चेयरमैन पद के प्रत्याशियों को सांसद डा.महेश शर्मा ने उन्हें पटका पहनाकर और भाजपा जिला अध्यक्ष विजयपाल भाटी ने टोपी पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई।
कौन हैं भाजपा में शामिल होने वाले लोग
भाजपा जिला अध्यक्ष विजयपाल भाटी, सांसद डॉ. महेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी अपने समर्थकों के साथ टप्पल रोड स्थित भाजपा के नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। यहीं पर नगर पंचायत जेवर से चेयरमैन का चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रवि राय और कांग्रेस प्रत्याशी खुशी राम शर्मा अपने कई समर्थकों के साथ सांसद डॉ. महेश शर्मा, पार्टी के जिलाध्यक्ष विजयपाल सिंह भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में आप और कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जेवर नगर पंचायत के चेयरमैन का चुनाव लड़ रहे धर्मेन्द्र अग्रवाल को जीताने का संकल्प लिया।
प्रमुख रूप से ये लोग बने गवाह
जिस कार्यक्रम में जेवर नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव रहे आप के प्रत्याशी रवि राय और कांग्रेस प्रत्याशी खुशी राम शर्मा अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे थे उस मौके पर प्रमुख रूप से राजीव गर्ग, सीपी जैन, हरिश्चंद प्रजापति, इदरीस खां, वेदप्रकाश राय, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, प्रमोद शर्मा, विकास चौधरी, वेदप्रकाश गर्ग, उधम सिंह, मुश्तफा खां, रमेश फौजी, कंछी बुनकर, अशोक शर्मा, रोहित ठाकुर सहित समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।