Noida: हड़ताल की वजह से सफाई व्यवस्था चौपट होने पर ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों ने संभाली कमान, ठेकेदार पर लगाया जुर्माना
एक जुलाई से कुछ कांट्रैक्टरों के अधीन सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। वह वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं।

सफाई कर्मियों की हड़ताल के बीच सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही प्रोजेक्ट विभाग के सभी आठ वर्क सर्किल से वरिष्ठ प्रबंधकों और प्रबंधकों की तैनाती कर दी गई है। एसीईओ, ओएसडी, प्रधान महाप्रबंधक, महाप्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक स्तर के अधिकारी फील्ड में लगातार मुआयना कर रहे हैं। लापरवाही करने वाले कांट्रैक्टर पर जुर्माना भी लगाया गया है।
बता दें कि, एक जुलाई से कुछ कांट्रैक्टरों के अधीन सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। वह वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं। हड़ताल की वजह से ग्रेटर नोएडा की सफाई व्यवस्था पर कोई असर न पड़े इसके लिए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सभी वर्क सर्किल को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ तैनात किया गया है। प्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक अपने वर्क सर्किल में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे और गंदगी मिलने पर सफाई कर्मियों से सफाई कराएंगे।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वर्क सर्किल 1, 2 और 3 की जिम्मेदारी चेतराम सिंह और प्रबंधक रोहित गुप्ता को दी गई है। वर्क सर्कल 4 और 5 की जिम्मेदारी वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम और प्रबंधक संध्या सिंह को, वर्क सर्किल 6 और 7 की जिम्मेदारी वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव और प्रबंधक विवेक किशोर को और वर्क सर्किल 8 की जिम्मेदारी वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम और प्रबंधक दिव्या चौधरी को दी गई है इसी तरह परियोजना विभाग से वर्क सर्किल एक के अंतर्गत सफाई व्यवस्था वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर और प्रबंधक प्रशांत समाधिया, वर्क सर्किल दो की सफाई व्यवस्था वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार और प्रबंधक हरिओम कुमार, वर्क सर्कल तीन की सफाई व्यवस्था वरिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार सचान और प्रबंधक लव शंकर भारती, वर्क सर्किल चार की सफाई व्यवस्था वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम और प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा, वर्क सर्किल- 5 की सफाई व्यवस्था वरिष्ठ प्रबंधक राजीव कुमार और प्रबंधक विजेंद्र कुशवाहा वर्क सर्कल 6 के अंतर्गत सफाई व्यवस्था वरिष्ठ प्रबंधक श्यामा प्रसाद और प्रबंधक नीतीश कुमार वर्ष के साथ की सफाई व्यवस्था वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह और प्रबंधक अभिषेक पाल वर्क सर्किल- 8 की सफाई व्यवस्था वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह और प्रबंधक मिथिलेश कुमार सफाई व्यवस्था का कार्य देखेंगे।
इन टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में कार्य शुरू कर दिए हैं। रविवार को अवकाश के बावजूद सभी अधिकारीगण सफाई व्यवस्था का मुआयना करने के लिए अलग-अलग जगह पर निरीक्षण करते रहे। जहां भी आवश्यकता हुई वहां सफाई कर्मियों को बुलाकर साफ सफाई सुनिश्चित की गई । प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ सुमित यादव, पीजीएम संदीप चंद्रा, जीएम स्वास्थ्य आरके भारती, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, सहायक प्रबंधक गौरव बघेल वर्क सर्किल के अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त प्राधिकरण ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। प्राधिकरण की तरफ से बिमल राज आउटसोर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है, जिसमें से जोन -5 के अंतर्गत सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर जीएम स्वास्थ्य आरके भारती ने दो लाख रुपए और ईकोटेक- 3, सेक्टर 2 व 3 में सफाई व्यवस्था सही न मिलने पर वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह ने एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
सफाई कर्मियों की कमी को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने ड्यूटी के समय में भी वृद्धि कर दी है अब सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक लगभग 12 घंटे सफाई कराई जा रही है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य सुचारू रूप से जारी है। मैकेनिकल स्वीपिंग और कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। उद्यान विभाग की टीम और क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को भी तैनात किया गया है। ठेकेदारों को पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए गए हैं।
ठेकेदारों को गंदगी मिलने पर ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी गई है। गंदगी मिलने पर उस एरिया के संबंधित प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। वहीं, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ सुमित यादव की तरफ से दिन भर की रिपोर्ट पर रोजाना शाम को बैठक कर समीक्षा की जाती है। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने ग्रेटर नोएडा वासियों से भी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने में सहयोग करने और किसी भी जगह कूड़ा दिखने पर उस एरिया के सुपरवाइजर को सूचित करने की अपील की है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि ग्रेटर नोएडा की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्राधिकरण प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।



