गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

ऑनलाइन लेख प्रतियोगिता में उत्कृष्ट लेख लिखने वाले आठ लोग चुने गए

समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित, उज्जवल भविष्य की कामना की गई

नोएडा। भारत के विकास में पंचायतों की भूमिका पर ऑनलाइन लेख प्रतियोगिता में उत्कृष्ट लेख वाले आठ प्रतिभागियों का चयन हुआ है। उत्कृष्ट लेख लिखने वाले प्रतिभागियों को जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने सम्मानित किया।

यह जानकारी गौतमबुद्ध नगर जिले के जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत ने दी। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर द्वारा भारत के विकास में पंचायतों की भूमिका पर ऑनलाइन लेख (कक्षा 09 से 12 तक) आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट लेख वाले आठ प्रतिभागियों चयन हुआ। इनमें कुमारी कोमल राजपूत ग्राम मोहबलीपुर गौतमबुद्धनगर, हर्ष तालान जिला अलीगढ़, जनमेजय त्यागी जिला मेरठ, अनुष्का सिंह नोएडा गौतमबुद्धनगर, स्वीकृति कुमारी ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर, कनिष्क भाटी ग्रेटर नौएडा गौतमबुद्धनगर, सलोनी कुमारी ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर, साध्वी सिंह ग्राम मोहबलीपुर गौतमबुद्धनगर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी प्रतिभागियों को जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर देवा भाटी सदस्य जिला पंचायत, मनोज शिशौदिया, नरेन्द्र प्रताप सिंह ग्राम प्रधान बिसाहडा, भीम प्रधान ग्राम प्रधान मोहबलीपुर, कृष्णकान्त ग्राम प्रधान लौदाना ( अध्यक्ष प्रधान संघ जेवर) एवं प्रधानाचार्य उमा पब्लिक स्कूल सूरजपुर एवं समस्त जिला पंचायत स्टाफ उपस्थित रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close