×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

नोएडा डिपो में महिला परिचालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेला फीका, 167 पदों के मुकाबले सिर्फ 41 आवेदन

नोएडा: महिला परिचालकों की भर्ती के लिए नोएडा डिपो में आयोजित रोजगार मेले में इस बार भी उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला।

167 पदों के लिए आयोजित इस मेले में केवल 41 महिलाओं ने आवेदन किया, जबकि पिछली बार तो केवल तीन ही महिलाओं की भर्ती हो पाई थी।

इस बार भले ही आवेदन संख्या थोड़ी ज्यादा हो, लेकिन चयन से पहले सभी आवेदनों की पात्रता जांच की जाएगी। ऐसे में इन 41 में से भी कई छंटनी के दायरे में आ सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार रोडवेज विभाग में महिलाओं को संविदा परिचालक के रूप में नौकरी देने की योजना चला रही है। इसी क्रम में 15 जुलाई को नोएडा डिपो में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट पास और 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं ने आवेदन किया है।

चयनित महिलाओं को किलोमीटर के हिसाब से पारिश्रमिक मिलेगा। इसके अलावा उन्हें दुर्घटना बीमा कवर और ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

यह ट्रेनिंग उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मदद से करवाई जाएगी, जिसमें सभी खर्च सरकार वहन करेगी।

परिवहन निगम का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के लिए तैयार करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। हालांकि कम आवेदन आने से यह प्रयास अभी भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close