crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

तस्करीः गांजा लाने जाता था हवाई जहाज से, अंतरराज्यीय तस्करी करता था, पुलिस ने बरामद किए 50 लाख का गांजा

कौन हैं आरोपी, कितना गांजा हुआ उसके पास से बरामद, किस टीम ने किया तस्कर को गिरफ्तार, पुलिस की चंगुल से कौन भागा

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना सेक्टर-24 नोएडा की पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने एक अन्तर्राज्यीय कथित गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके पास से करीब 50 लाख रुपये अनुमानित कीमत के 173 किलोग्राम 600 ग्राम गांजा बरामद किया है। टीम ने ये गांजा तस्करी के लिए उपयोग की जा रही इनोवा कार से बरामद किया है। उसके तीन साथी मौके से भाग गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

कौन है आरोपी, कहां से पकड़ा गया

पुलिस ने पकड़े गए तस्करी के आरोपी की पहचान अज्जू के रूप में की है। वह मुजफ्फर नगर के खतौली का निवासी है। उसे वेब सिटी सेंटर टाइगर कोर्ट सेक्टर-32 नोएडा के सामने से टीम ने गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में पुलिस को जानकारी दी है कि ये आंध्र प्रदेश से गांजा लेकर दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के जिलों में गांजे की सप्लाई करते थे।

कहां से गांजा लेते थे

अज्जू ने पुलिस को पूछताछ में यह भी जानकारी दी है कि वह आंध्रप्रदेश के राजमुंद्री में अलग-अलग लोगों से गांजा खरीदते थे। इस काम में उसके तीन अन्य साथी भी हैं। वे वहां से गांजा लेने के बाद दिल्ली व एनसीआर में सप्लाई कर देते थे। पुलिस इसके तीनों साथियों की तलाश कर रही है।

नोएडा में कहां सप्लाई होता था गांजा

नोएडा में किन लोगों को और कहां गांजे की सप्लाई तस्कर करते थे, उनके खरीदार कौन हैं, इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

क्या कहते हैं एडीसीपी
नोएडा के एडिशनल पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) आशुतोष द्विवेदी बताते हैं कि ये गांजा तस्कर दिल्ली से हवाई जहाज से रायपुर जाते थे। वहां से गांजा लेकर गाड़ी से वापस खतौली आते थे। इससे पहले भी वे तीन बार गांजा ला चुके हैं। अज्जू के साथी भी आगे गाड़ी में जा रहे थे उन्हें ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close