crimeउत्तर प्रदेशगाज़ियाबादगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

मुठभेड़ः गाजियाबाद निवासी बदमाश ने पुलिस पर किया फायर जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

कौन है यह बदमाश, किस किस्म का है अपराधी, कितने मामले हैं इसके खिलाफ दर्ज

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना थाना सेक्टर 39 पुलिस और लुटेरे बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

कौन है आरोपी, कहां का रहने वाला है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को थाना सेक्टर 39 नोएडा की पुलिस और कथित लुटेरे बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। कथित बदमाश लुटेरे की पहचान लईक निवासी राजीव कॉलोनी थाना साहिबाबाद जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। उसे मुठभेड के बाद पुलिस ने सेक्टर 43 नोएडा से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।

किस किस्म का अपराधी है आरोपी

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जानकारी में यह जानकारी मिली है लईक के खिलाफ दो दर्जन से अधिक मुकदमें दिल्ली व एनसीआर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह दिल्ली और एनसीआर में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वह एक शातिर किस्म का अपराधी है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास और उसके बारे में अन्य विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

क्या हुआ आरोपी के पास से बरामद

पुलिस ने बताया कि घायल लईक के पास से लूट के तीन मोबाइल फोन, एक मोटर साइकिल व तमंचा कारतूस और कारतूस का खोखा बरामद हुआ है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close