crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

मुठभेड़ः जीजा के साथ मिलकर लोगों को लूटता था, पुलिस पर गोली चलाकर भाग रहा था

मुठभेड़ में लगी पैर में गोली, घायल अवस्था में पुलिस ने किया गिरफ्तार, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की थाना सेक्टर-113 नोएडा की पुलिस टीम और लुटरे के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से कथित बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

क्या है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाना सेक्टर-113  नोएडा की पुलिस सेक्टर-78 चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति मोटर साइकिल से आता दिखा। शक होने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह रुकने के बजाय भागने लगा।

पुलिस टीम ने किया पीछा

मोटर साइकिल सवार को भागते देखकर पुलिस टीम ने उसका पीछा करने लगी। इस पर मोटर साइकिल सवार ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोटर साइकिल सवार के पैर में गोली लगी वह नीचे गिर पड़ा। फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

कौन है पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने घायल अवस्था में जिसे गिरफ्तार किया है उसकी पहचान सलीम के रूप में  हुई है। वह ग्राम कुम्हेड़ा, थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद का निवासी है। उसे पुलिस ने सेक्टर-117 के जंगल से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।

क्या हुआ बरामद

सलीम के पास से एक लूटी हुई सोने की चेनष चोरी की मोटर साइकिल, अवैध तमंचा, कारतूस का खोखा और कारतूस बरामद हुआ। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जीजा के साथ मिलकर लोगों को लूटता था

पुलिस ने बताया कि घायल गिरफ्तार सलीम शातिर किस्म का लुटेरा है। वह अपने जीजा के साथ मिलकर कई लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। उसके अन्य और आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस जुटा रही है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close