उत्तर प्रदेशहरियाणा

Faridabad News : स्पाइन इंजरी होने के बाद खेलो इंडिया में साक्षी ने जीता था गोल्ड मेडल, गुर्जर महोत्सव में की गई सम्मानित

Faridabad News : फरीदाबाद में आज से शुरू हुए गुर्जर महोत्सव में साक्षी कसाना को सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में दस से 17 दिसंबर तक खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 का आयोजन किया गया। इसमें गाजियाबाद की साक्षी कसाना ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण और जैवलिन थ्रो में रजत पदक हासिल किया। गाजियाबाद असालतपुर फरखनगर की रहने वाली साक्षी कसाना एफ 55 कैटिगरी की पैरा एथलीट है। साक्षी बताती है कि वर्ष 2017 में एक सड़क हादसे में पेर गंवा चुकी थी।

2017 में एक सड़क हादसे ने उनके जीवन को बदलकर रख दिया। इस हादसे में उन्हें ”स्पाइन इंजरी” हुई जिसके बाद से वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गई और व्हील चेयर पर आ गई। बीडीएस की पढ़ाई बीच में छूट जाने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग’ से स्नातक किया। परास्नातक में दाखिला लेने के साथ- साथ साक्षी पैरा गेम्स में शामिल हो गई। साक्षी ने 2021 में नेशनल लेवल पर पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। साक्षी ने डिस्कस थ्रो में रजत, शॉट पुट में रजत तथा इटली ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया है। साक्षी ने हाल ही में चीन में आयोजित हुए एशियन पैरा गेम्स 2023 में भी डिस्कस थ्रो एफ-54/एफ55 इवेंट में ब्रोंज मेडल हासिल किया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close