×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, नौ यात्रियों की मौत

जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात चलती बस में अचानक आग लगने से नौ यात्रियों की मौत हो गई। हादसा जेवर थाना क्षेत्र में किलोमीटर-33 पर नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। घटना के संबंध में पुलिस ने बस चालक और परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

एफआईआर के मुताबिक, हमीरपुर निवासी सुनील कुमार 23 सितंबर की रात करीब नौ बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट से राज कल्पना ट्रेवल्स की बस संख्या BR32PA8647 से राठ जाने के लिए सवार हुए थे। बस में करीब 30-35 यात्री मौजूद थे। रात करीब 11:30 बजे बस यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर क्षेत्र में पहुंची। इसी दौरान चालक केबिन की ओर से आग की लपटें निकलने लगीं।
यात्रियों ने चालक और परिचालक को आग लगने की जानकारी देकर बस रोकने के लिए कहा, लेकिन एफआईआर में आरोप है कि बस को तत्काल नहीं रोका गया। कुछ समय बाद आग तेज हो गई और बस के अंदर धुआं भर गया। यात्रियों ने शोर मचाते हुए बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन कई यात्री आग और धुएं के कारण बस में फंस गए।
आग की चपेट में आने से कई यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल, जेवर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया। एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि बस में यात्रियों का सामान, मोबाइल आदि जलकर नष्ट हो गया।
सुनील कुमार की तहरीर पर जेवर थाने में बस चालक और परिचालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close