उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

झंडा दिवसः पुलिस कार्यालयों में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कमिश्नर ने किया संबोधित

झंडा दिवस का महत्व, इसके इतिहास के बारे में दी जानकारी, पुलिस बल को दी बधाई और शुभकामनाएं

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108 में ध्वजारोहण कर पुलिसजनों को संबोधित किया। इसके अलावा पुलिस की अन्य कार्यालयों में भी झंडा दिवस के अवसर पर ध्वजोरोहण किया गया।

झंडा दिवस के इतिहास के बारे में बताया

आज बुधवार को पुलिस झंडा दिवस के अवसर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने पुलिस बल को पुलिस झंडा दिवस मनाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर 1952 को भारत के पहले प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को ध्वज प्रदान किया था। प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को यह ध्वज जवानों के शौर्य प्रदर्शन और उच्च कोटि की कर्तव्यपरायणता के फलस्वरूप दिया था। इसीलिए आज के दिन को पुलिस झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

डीजीपी के संदेश पढ़कर सुनाया गया

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डा.डीएस चौहान के संदेश को पढ़कर सुनाया। इसी के साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के बलिदान, सेवा और गौरवशाली इतिहास के प्रतीक हमारे पुलिस ध्वज की शान को अनंत ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर पुलिस बल को झंडा दिवस की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

पुलिस कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण

पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा सभी पुलिस कार्यालयों में पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया।

ये अधिकारी थे प्रमुख रूप से मौजूद

पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108 में पुलिस कमिश्रर द्वारा किए गए ध्वजारोण के अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था रवि शंकर छवि, पुलिस उपायुक्त महिला एवं बाल सुरक्षा डा0 मीनाक्षी कात्यायन, स्टाफ ऑफिसर अनिल यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close