Noida: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में चार की मौत के बाद चालक का बड़ा कबूलनामा, नशे में भटका ध्यान…
यमुना एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार का कहर एक बार फिर चार जिंदगी पर भारी पड़ गया। नोएडा से आगरा की तरफ जा रहा ट्रक बेकाबू हो गया। डिवाइडर की रेलिंग को तोड़ते हुए विपरीत दिशा मथुरा की तरफ से नोएडा जाने वाली साइड में आ गया।

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। जेवर कट के पास एक बेकाबू ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर और रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसा और सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में कार सवार चारों लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार का कहर एक बार फिर चार जिंदगी पर भारी पड़ गया। नोएडा से आगरा की तरफ जा रहा ट्रक बेकाबू हो गया। डिवाइडर की रेलिंग को तोड़ते हुए विपरीत दिशा मथुरा की तरफ से नोएडा जाने वाली साइड में आ गया। उसने कार, बाइक और टेंपों में टक्कर मारी। घटना में बाइक सवार घायल हो गया, जबकि आगरा की तरफ से नोएडा आ रही कार में सवार चार की मौत हो गई।
घटना में दिल्ली के नजफगढ़ निवासी रितेश पांडे, उनके बेटे अभिसार, महाराजगंज के जयप्रकाश नगर निवासी विकास गुप्ता उर्फ विक्की राजस्थान के धौलपुर निवासी कार चालक विजय को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार सुमित की तहरीर पर ट्रक चालक दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जेवर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी चालक दिनेश घटना के समय नशे में था। नशे में उसका ध्यान भटका और ट्रक से चालक का नियंत्रण हट गया।
जबरदस्त हुआ हादसा
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही जेवर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।




