उत्तर प्रदेशकानपुर नगरगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

निःशुल्कः दिव्यांग बच्चों को सहायक अंग बांटने के लिए लगेगा शिविर

6-18 वर्ष के दिव्यांग बच्चे होंगे पात्र, एलिम्को कानपुर के सहयोग से बांटे जाएंगे कृत्रिम अंग

नोएडा। समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत 6-14 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क सहायक उपकरण बांटने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी गौतम बुद्ध नगर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दी।

12 अक्टूबर लगेगा शिविर

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के अन्तर्गत जनपद गौतमबुद्धनगर के 6-14 आयु वर्ग के विशिष्ट आवश्यकता वाले (अस्थि बाधित, श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित) एलिम्को कानपुर के सहयोग से दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरण के लिएए शिविर 12 अगस्त  को कम्पोजिट विद्यालय सादौपुर ब्लॉक दादरी गौतम बुद्ध नगर में लगेगा। उन्होंने बताया कि शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक जारी रहेगा।

रसीद लाना अनिवार्य

उन्होंने बताया कि सहायक उपकरण का लाभ प्राप्त करने के लिए आयोजित शिविर में दिव्यांग बच्चों का दिव्यांगता दर्शाते हुए 1-1 एवं पंजीयन के समय ऐलिम्को कानपुर द्वारा दी गयी पंजीकृत रसीद लाना अनिवार्य है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close