crimeगौतम बुद्ध नगरनोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Noida Female Misbehavior Case : गौतमबुद्धनगर पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को यहाँ से किया गिरफ्तार

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने भाजपा के कथित नेता श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा पुलिस कुछ देर में पत्रकार वार्ता कर विस्तृत जानकारी देगी। इससे पूर्व पुलिस ने उस पैर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रीकांत के साथ उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया है।

कल चला था श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर चला बाबा का बुलडोज़र
सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को बाबा के बुलडोज़र ने सोमवार सुबह गिरा दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर हुई इस कार्रवाई के बाद सोसाएटी में जश्न का माहौल था। सोसाएटी के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया था। रविवार रात हुए हंगामे के बाद आज सुबह श्रीकांत त्यागी की अवैध संपत्ति गिराने के लिए बाबा का बुलडोज़र पहुंच गया था। प्राधिकरण के अधिकारी भी सोसाएटी के बाहर खड़े दिखाई दिए थे। सोसाएटी के लोगों का कहना था श्रीकांत त्यागी का आतंक खत्म हुआ है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close