उत्तर प्रदेशगाज़ियाबादब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Gaziabad News : 11 साल बाद एक मंच पर आए राहुल गांधी और अखिलेश का भाजपा पर तंज, बोले—2024 मे आए थे और 2024 में ही जाएंगे, 150 पर सिमट जाएगी…

गाजियाबाद न्यूज : 11 साल बाद एक मंच पर आए राहुल गांधी और अखिलेश का भाजपा पर तंज, बोले—2024 मे आए थे और 2024 में ही जाएंगे, 150 पर सिमट जाएगी…

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कौशांबी स्थित एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर जमकर हल्ला बोला। 11 साल बाद अखिलेश यादव और राहुल गांधी एक साथ दिखाई दिए है। यहां अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का इंडिया गठबंधन गाजियाबाद से गाजीपुर तक सफाया कर देगा। भाजपा झूठ बोलने के सिवा और कुछ काम नहीं करती है। प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं वर्तमान सरकार मुद्दों को लेकर कोई बात नहीं करती है।

 

राहुल गांधी ने दावा किया कि इस बार एनडीए की सरकार 150 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि वह 2014 में आए थे 2024 में जाएंगे और इस बार विदाई भी बैंड बाजे के साथ होगी। इस मौके पर कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और बागपत के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पंडित अमरपाल शर्मा, सपा के पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर भी मौजूद रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार पश्चिम से बदलाव की हवा चली है। जनता भाजपा के झूठ और वादा खिलाफी से तंग आ चुकी है। अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड ने भाजपा की बैंड बजा दी है। भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम बनकर रह गई है। राहुल गांधी ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कभी मुद्दों पर बात नहीं करते। मुद्दों पर बात करने की बजाय कभी तो वह आसमान में सी प्लेन पर चले जाते हैं तो कभी समुद्र की गहराईयों में चले जाते हैं। यूपी में भाजपा का गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक सफाया होने जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी ने नोटबंदी करके, गलत GST लागू करके और अडानी जैसे बड़े अरबपतियों का समर्थन करके रोजगार सृजन की व्यवस्था को कम कर दिया है। पहला काम है रोजगार को एक बार फिर से मजबूत करना, इसके लिए हमने अपने घोषणापत्र में 23 विचार दिए हैं, एक विचार है क्रांतिकारी विचार- अप्रेंटिसशिप का अधिकार। हमने तय किया है कि हम उत्तर प्रदेश के सभी स्नातकों और डिप्लोमा धारकों को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देंगे। ट्रेनिंग होगी और हम युवाओं के बैंक खाते में प्रति वर्ष 1 लाख रुपये जमा करेंगे और हम करोड़ों युवाओं को ये अधिकार दे रहे हैं। हम पेपर लीक के लिए भी कानून बनाएंगे।’

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close