Noida: हाईराइज और सेक्टर निवासियों के लिए अच्छी खबर, अब नजदीक में होगा मतदान केंद्र, RWA एवं AOA के साथ की बैठक
जिला निर्वाचन अधिकारी ने RWA एवं AOA के साथ बैठक के दौरान कहा हाईराइज आवासीय सोसाइटियों एवं सेक्टरों में ऐसे स्थान, जहां 300 से 1200 मतदाताओं के बीच मतदाता रहते है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बहुमंजिली सोसाइटियों एवं सेक्टरों में रहने वाले मतदाताओं को उनके पास ही मतदेय स्थल बनाने की कवायद की जा रही है। मतदान केंद्रों को लेकर बुधवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रुपम की अध्यक्षता में आरडब्ल्यूए और एओए के अध्यक्ष एवं सचिव के अलावा अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर मतदेय स्थलों के विभाजन और जरुरत के अनुसार नए मतदेय स्थलों बनाने की जानकारी दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने RWA एवं AOA के साथ बैठक के दौरान कहा हाईराइज आवासीय सोसाइटियों एवं सेक्टरों में ऐसे स्थान, जहां 300 से 1200 मतदाताओं के बीच मतदाता रहते है। साथ ही वहां सुरक्षित वातावरण के साथ सभी जरुरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, वहां नए मतदेय स्थल बनाए जा सकते है। इसके लिए सुझाव भी मांगे गए है। आगामी दो दिन के अंदर जिला निर्वाचन कार्यालय में कोई भी व्यक्ति इस संबंध में अपने सुझाव जिला निर्वाचन कार्यालय की ई-मेल आईडी adeo-gbn@nic.in पर उपलब्ध करा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी कहा कि बहुमंजिली आवासीय सोसाइटियों एवं सेक्टरों के आसपास स्थित श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों में रहते है।
उन मतदाताओं की सुविधा को भी प्राथमिकता दी जाए। ऐसे क्षेत्रों में मतदेय स्थल स्थापित करने के लिए भी सुझाव मांगे गए है। ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता को उसके पास और सुविधा जनक मतदान केंद्र की सुविधा प्राप्त हो सके।



