×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

नोएडा के लोगों के लिए अच्छी खबर: अगाहपुर से एनएसईजेड तक भंगेल एलिवेटेड रोड ट्रैफिक ट्रायल के लिए खुला

नोएडा : नोएडा प्राधिकरण द्वारा निर्मित बहुप्रतीक्षित भंगेल एलिवेटेड रोड को आज ट्रैफिक ट्रायल के लिए आम जनता हेतु खोल दिया गया है। अगाहपुर से एनएसईजेड तक 4.5 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड कॉरिडोर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना साबित होगा।

यह परियोजना 608 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है। एलिवेटेड रोड के शुरू होने से भंगेल, अगाहपुर, खैरपुर, सर्फाबाद सहित आसपास के कई सेक्टरों एवं गांवों के हजारों निवासियों को लंबे समय से लग रहे जाम से बड़ी राहत मिली है।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि ट्रैफिक ट्रायल के दौरान वाहन संचालन, सुरक्षा मानकों और यातायात प्रवाह की निगरानी की जाएगी। इसके बाद आवश्यक सुधार कार्य कर इसे पूर्ण रूप से नियमित यातायात के लिए शुरू किया जाएगा।

प्राधिकरण का कहना  कि इस एलिवेटेड रोड के संचालन से नोएडा—ग्रेटर नोएडा लिंक रोड पर यातायात दबाव कम होगा, साथ ही आम जनता को सुगम, सुरक्षित एवं समय-बचत वाली यात्रा का अनुभव मिलेगा।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close