उत्तर प्रदेशलखनऊहेल्थ

खुशखबरीः प्रदेश के सभी जिलों में होगी मुफ्त सीटी स्कैन की सुविधा

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा सरकारी अस्पतालों के प्रति मरीजों का विश्वास बढ़ा

लखनऊ जल्दी ही उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध होगी। अभी 16 जिलों के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा लोगों को दिए जाने का दावा राज्य सरकार का है।

59 जिलों के 61 अस्पतालों में है मुफ्त सीटी स्कैन की सुविधा

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि प्रदेश के शेष 16 जिलों में जल्दी ही मुफ्त सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। अभी यह मुफ्त सुविधा प्रदेश के 59 जिलों के 61 अस्पतालों में दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के प्रति लोगों को विश्वास बढ़ा है। इसका कारण यह है कि सरकारी अस्पतालों की दशा दिनोंदिन सुधर रही है। चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। लोगों का संतोषजनक इलाज किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती भीड़ सरकारी अस्पतालों के प्रति बढ़ता लोगों का विश्वास इसका सुबूत है।

तीन साल में साढ़े नौ लाख से अधिक हुई मरीजों की जांच

उन्होंने जानकारी दी कि पिछले तीन सालों के दौरान प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में 9 लाख 57 हजार 055 मरीजों की जांच हुई है। यह भी मरीजों का सरकारी जांच के प्रति बढ़ते भरोसे का सुबूत है। उन्होंने बताया कि बीते तीन सालों में सीटी स्कैन जांच संख्या मं लगभग 48 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में 24 घंटे में सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुफ्त इलाज की सुविधा में भी इजाफा किया जा रहा है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close