×
crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

गोपाल हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में टूटा कातिलों का घमंड!

ग्रेटर नोएडा – ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र में मासूम बालक गोपाल की हत्या के मामले में थाना जेवर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस जघन्य हत्याकांड में शामिल 03 वांछित अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस एवं बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 मई 2026 को बालक गोपाल के परिजनों द्वारा थाना जेवर में गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। परिजनों ने बताया था कि 21 मई को उनका 15 वर्षीय पुत्र घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 22 मई की रात्रि में ग्राम रोही स्थित एक खाली मकान से बालक का शव बरामद हुआ, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

पुलिस विवेचना के दौरान वैज्ञानिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों — नरेश, उमेश कुमार एवं मोहित — के नाम सामने आए। पुलिस टीम द्वारा आज साबौता अंडरपास के नीचे चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए जबकि तीसरे आरोपी को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि मृतक बालक की दादी द्वारा कुछ समय पूर्व उन्हें गलत संगत को लेकर फटकार लगाई गई थी, जिससे आरोपी रंजिश रखने लगे थे। इसी रंजिश के चलते 21 मई को बालक को बुलाकर हुक्के में अधिक मात्रा में तंबाकू पिलाकर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार मृतक बालक का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल द्वारा कराया गया है तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं तथा मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि के लिए विसरा परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में नरेश पुत्र सुरेश निवासी ग्राम रोही थाना जेवर गौतमबुद्धनगर, उमेश कुमार पुत्र रामज्ञा निवासी ग्राम मीरपुर थाना चिरैया चम्पारण बिहार तथा मोहित पुत्र मनोज निवासी ग्राम रोही थाना जेवर गौतमबुद्धनगर शामिल हैं।

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस एवं बिना नंबर प्लेट की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close