उत्तर प्रदेशगोरखपुरब्रेकिंग न्यूज़

Gorakhpur : ढाई साल के बच्चे के दिल के ऑपरेशन के लिए अर्थिक मदद देंगे यूपी के सीएम, करोड़ों की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

Gorakhpur  : सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि पीएम ने मोदी ने देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है। उनके नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। भारत में आज वैश्विक स्तर की इंफ्रास्ट्रक्चर, हाइवे, रेलवे, एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। एम्स जैसे वैश्विक स्तर के चिकित्सा संस्थानऔर फर्टिलाइजर जैसे कारखाने बन रहे हैं। जनता की सुविधा के लिए प्रत्येक गांव को सड़क, पेयजल आदि की योजनाओं जोड़ने का कार्य हो रहा है।
सीएम योगी संझाई में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 6.47 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार नहीं थी तो लोंगो को शौचालय, आवास, राशन, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली के लिए भटकना पड़ता था। पर, जब वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी तब उन्होंने देश के 140 करोड़ लोगों को परिवार की तरह समझकर प्रतिबद्धता व ईमानदारी के साथ उनकी भलाई के लिए कार्य किया। उसी के परिणाम स्वरूप देश की जनता उनके आह्वान पर लगातार भाजपा को आशीर्वाद प्रदान कर रही है।

बिना भेदभाव सभी को मिल रहा योजनाओं का लाभ
सीएम योगी ने कहा कि आज देश मे 80 करोड़ तथा यूपी में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। पहले गरीब स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में दम तोड़ देता था। आज देश में 50 करोड़ व यूपी में 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना के तहत प्रति वर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर मिल रहा है। पहले गरीबों के पास आवास नहीं थे, वे झोपड़ी में जैसे तैसे गुजर बसर करते थे जबकि आज देश में 4 करोड़ व प्रदेश में
55 लाख गरीब परिवारों को आवास का लाभ मिला है। आज देश में 12 करोड़ व यूपी में 3 करोड़ गरीबों के शौचालय बनवाएं गए है और देश में 10 करोड़ व यूपी में 1.75 करोड़ गरीबों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन दिए गए हैं। प्र

2047 में विकास की प्रक्रिया से पूरी तरह संतृप्त होगा भारत
सीएम योगी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं गरीबों के जीवन में परिवर्तन का कारक बन रही हैं। इस तरह के परिणाम के साथ हम एक संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहे तो वर्ष 2047 में भारत जब अपनी आजादी का शताब्दी महोत्सव मनाएगा तो हम एक विकसित राष्ट्र के रूप में भारत को देख पायेंगे।

ढाई साल के बच्चे के ऑपरेशन में देंगे आर्थिक मदद
संवाद के दौरान उज्जवला योजना की लाभार्थी शीला देवी ने इससे हुए फायदे के साथ सीएम योगी से एक दूसरी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि उनके ढाई साल के नाती के दिल में छेद है। उन्होंने पूछा कि क्या बच्चे की मां के आयुष्मान कार्ड से बच्चे भी इलाज हो पाएगा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि ऐसा नहीं हो पाएगा तो सरकार इलाज के लिए भरपूर आर्थिक मदद देगी। चिंता करने की कोई बात नहीं है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया और शीला देवी को जनता दर्शन में आकर मिलने को कहा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close