उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नए कुश्ती संघ पर चला सरकार का चाबुक, कुश्ती संघ को किया रद्द , नए अध्यक्ष संजय सिंह को किया गया निलंबित

नोएडा : नए कुश्ती संघ पर सरकार ने चाबुक चला दिया है। कुश्ती संघ को रद्द कर दिया है और नए अध्यक्ष संजय सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। सरकार ने संजय सिंह के फैसलों पर भी रोक लगा दी है।

साक्षी मलिक ने संजय सिंह के अध्यक्ष बनने पर कुश्ती छोड़ने का किया था एलान
साक्षी मलिक ने संजय सिंह के अध्यक्ष बनने पर कुश्ती छोड़ने का एलान कर दिया था। कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी भी साक्षी मलिक से मिलने पहुंची थी। सोशल मीडिया पर विपक्ष के लोग सरकार की काफी किरकिरी कर रहे थे, जिसके बाद सरकार ने आज कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया है।

पूर्व अध्यक्ष के बेटे का दबदबा वाला वीडियो हुआ था वायरल

पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे ने संजय सिंह के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद दबदबा कायम होने की बात कही थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद सरकार को दूसरे दलों ने महिला विरोधी करार दिया था।

बजरंग पूनिया ने लौटा डाला था पदमश्री
संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने भी पदमश्री लौटा डाला था। बजरंग पूनिया ने कहा था कि सरकार ने उनसे वादा किया था कि बृजभूषण सिंह का कोई भी करीबी अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेगा। ऐसे में उनके साथ धोखा हुआ है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close