जी एल बजाज इंस्टिट्यूट में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन CISES-2025

ग्रेटर नोएडा : जी.एल. बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (GLBITM) में 11 से 13 अगस्त 2025 तक मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन्स विभाग द्वारा 3rd International Conference on Intelligent and Secure Engineering Solutions (CISES-2025) का सफल आयोजन किया गया, जिसमें IEEE Computational Intelligence Society तकनीकी सह-प्रायोजक रहा। यह तीन दिवसीय सम्मेलन बुद्धिमान और सुरक्षित इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवीनतम शोध, तकनीकी प्रगति और उद्योग की आवश्यकताओं पर केंद्रित रहा।
इस अवसर पर मुख्य संरक्षक डॉ. आर. के. अग्रवाल (चेयरमैन, GLBITM), संरक्षक पंकज अग्रवाल (वाइस चेयरमैन, GLBITM), सह-संरक्षक कार्तिकेय अग्रवाल (सीईओ, GLBITM), मुख्य अतिथि डॉ. लिआंड्रो एल. मिंकू (यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम, यूके), विशिष्ट अतिथि डॉ. एम. एन. होडा (BVICAM, नई दिल्ली), प्रो. जे. रामकुमार व डॉ. निश्चल के. वर्मा (आईआईटी कानपुर) सहित देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, शोधकर्ता और उद्योग विशेषज्ञ उपस्थित रहे। सम्मेलन का संचालन जनरल चेयर प्रो. (डॉ.) प्रीति बजाज (निदेशक, GLBITM) तथा कॉन्फ्रेंस चेयर प्रो. (डॉ.) मधु शर्मा गौर (एचओडी-एमसीए, GLBITM) के नेतृत्व में हुआ, जबकि संयोजक की भूमिका डॉ. संजीव कुमार (एसोसिएट प्रोफेसर, MCA, GLBITM) ने निभाई।
तीन दिनों के दौरान प्रस्तुत शोध पत्रों, पैनल चर्चाओं और मुख्य भाषणों में Safe AI, Ethics of Intelligent Systems, Quantum Computing और Secure Engineering जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर पंकज अग्रवाल (वाइस चेयरमैन, GL Bajaj Educational Institutions) ने कहा कि “CISES-2025 केवल एक शैक्षणिक सम्मेलन नहीं था, बल्कि यह मंच भविष्य की बुद्धिमान और सुरक्षित तकनीकों को दिशा देने का एक प्रयास था।
हमें गर्व है कि हमने इतने प्रतिष्ठित विद्वानों की मेजबानी की और हम ऐसे नवाचारों को प्रोत्साहित करते रहेंगे जो मानवता की भलाई के लिए हों।” समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रस्तुतकर्ताओं और सत्र अध्यक्षों को सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायी स्वरूप प्राप्त हुआ।




