crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

Greater Noida Hindi News: अवैध रूप से ग्रेटर नोएडा में रह रहे दो चीनी नागरिक गिरफ्तार

वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद रह रहे थे भारत में, चीन भेजने के लिए पुलिस ने शुरू की कार्यवाही

ग्रेटर नोएडा। वीजा की अवधि समाप्त हो जाने के बावजूद यहां ग्रेटर नोएडा में रह रहे दो चीनी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को उनके देश चीन वापस भेजने के लिए उन्हें दिल्ली के आरके पुरम स्थित डिटेन्शन सेंटर भेजा गया है।

कैसे पकड़ में आए

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस और स्थानीय अभिसूचना ईकाई (Local Intelligence Unit) के संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान दोनों चीनी नागरिकों के वीजा और पासपोर्ट को चेक किया गया तो उनकी वीजा की अवधि समाप्त मिली। पुलिस ने उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर उन्हें उनके देश चीन भेजने के लिए दिल्ली के आरके पुरम स्थित डिटेंशन सेन्टर भेजा गया है।

कौन हैं चीनी नागरिकअवैध रूप से यहां ग्रेटर नोएडा में रह रहे दोनों चीनी नागरिकों की पहचान करीब तीस वर्षीय डेंग चोनकोन और मेंग शौगुओ के रूप में हुई है। दोनों चीनी नागरिक ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा-1 में ग्रीन वुड्स सोसाइटी में अवैध रूप से रह रहे थे। वे यहां ग्रेटर नोएडा में स्थित चीनी फोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) में काम करते थे। वे छह महीने के लिए ई-बिजनेस वीजा पर भारत आए थे और ग्रेटर नोएडा के ओप्पो कंपनी में काम करते थे। उनके वीजा की अवधि 22 अप्रैल को ही समाप्त हो गई थी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close