उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगर

बैठक में रखीं गई समस्याएं, पुलिस से की गई मांग

डीसीपी भी पूरे समय अपने अधिकारियों के साथ रहीं मौजूद

ग्रेटर नोएडा। डिस्टिक डेवलपमेंट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (डीडी आरडब्लूए) की यहां के सेक्टर अल्फा-1 के सामुदायिक केंद्र में ग्रेटर नोएडा शहर की सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर संरक्षक एनपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) मीनाक्षी कात्यान शामिल हुईं। वे बैठक में अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहीं। उनके साथ महेंद्र कुमार (एसीपी),  अनिल कुमार  (थाना अध्यक्ष) और थाना अध्यक्ष नॉलेज पार्क थे।

बैठक में कई समस्याएं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखी गईं और उनके निराकरण का अनुरोध किया गया।

बैठक में कहा गया कि शहर में अवैध तरीके से पीजी गेस्ट हाउस हॉस्टल छात्रों को बिना वेरिफिकेशन के रखा जा रहा है। मकान मालिक रुपये के लालच में छात्रों की आड़ में विभिन्न प्रकार की गलत गतिविधियां चल रहे हैं। इससे शहर की कानून-व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है और लोगों के साथ में आए दिन घटनाएं घटती रहती हैं।

पुलिस के समक्ष समस्या रखी गई  कि सेक्टरो में विदेशी छात्र बिना वेरिफिकेशन के रह रहे हैं। इन सब गतिवाधियो से निवासी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।  रात के 12 बजे तक मार्केट में होटल और ढाबे चलते रहते हैं। जिस वजह से सेक्टर की सुरक्षा प्रभावित होती है। मार्केट बंद करने का समय निर्धारित होना चाहिए। अल्फा-2 में नई पुलिस चौकी खोलने की मांग की गई।

बैठक में  पीसीआर गस्त और रात में  पेट्रोलिंग बढ़ाने का सुझाव दिया गया। हर महीने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ एक बार एसीपी और थाना अध्यक्ष के साथ बैठक होनी चाहिए।

बैठक में स्थानीय निवासियों ने बताया कि अल्फा वन के सामुदायिक केंद्र पर पीएसी ने कब्जा कर रखा हुआ है। उसे पीएसी से ख़ाली कराया जाना चाहिए जिससे सेक्टर में शादी  विवाह व अन्य सामाजिक कार्यक्रम हो सके। सभी चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मांग की गई। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को पुलिस मित्र बनाने का सुझाव दिया गया। बैठक में कहा गया कि कारों में बैठकर लोग शराब पीते हैं। फिर नशे में उत्पात करते है, इस पर लगाम लगनी चाहिए।

बैठक का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष जितेंद्र भाटी ने किया। बैठक में शहर की सभी बड़ी संस्थाओं, आरडब्ल्यूए की भागीदारी थी। इनके अलावा ग्रेटर नोएडा फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर, महासचिव दीपक भाटी, अल्फा-2 के अध्यक्ष जितेंद्र मावी और ममता तिवारी सचिव,  राजीव कुमार (एडवाइजर) अनिल कुमार (उपाध्यक्ष)  एनपी  सिंह रिटायर्ड संरक्षक अल्फा वन सुशील नागर कृष्णपाल भाटी महासचिव संजय नागर गिरीश कुमार शर्मा एनसी शर्मा एलपी गुप्ता डेल्टा थर्ड अध्यक्ष अशोक पवार प्रेम सिंह अवाना, आलोक सिंह सेक्टर 37 अध्यक्ष देवराज नागर जी विनोद भाटी जी बीटा-1 महासचिव मनोज कुमार अंजलि सिसौदिया  जोतिसिंह  भारती रावत विपिन आर्य  ए के सक्सेना वरिष्ठ नागरिक रामचंद्र भास्कर योग गुरु सीमा गुप्ता प्रधानाचार्य रणवीर सिंह राकेश कुमार पिंकी त्रिपाठी  रूपा गुप्ता सविता शर्मा अंजलि सिसोदिया अरविंद कुमार मिश्रा रोशनी सिंह ओम प्रकाश चौहान आदि मौजूद रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close