crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Greater Noida: शराब पार्टी में चाकुओं से गोदकर शख्स की कर दी निर्मम हत्या, 11 लोगों की तलाश में जुटी पुलिस

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के कोतवाली नॉलेज पार्क क्षेत्र के कोंडली गांव में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से पहले मौके पर मृतक और हत्यारों शराब पार्टी कर रहे थे। सभी ने पहले जमकर शराब पी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, गांव के पास में ही एक खेत में झोपड़ी डाली हुई थी। उसमें अक्सर लोग शराब पार्टी किया करते थे। कोंडली गांव के विक्रम सिंह की हत्या करने से पहले पार्टी की। एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के भाई रविंद्र ने दी तहरीर के आधार पर गांव के 11 लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक कोंडली गांव का रहने वाला विक्रम सिंह शुक्रवार शाम अपने खेत पर गया था। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवक वहां पहुंचे।

आरोपियों ने पहले एक साथ बैठकर शराब पार्टी की। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर विक्रम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने विक्रम के शरीर पर चाकू से कई वार किए। एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के भाई रविंद्र ने पुरानी रंजिश को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close