उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

शादी के बाद सुहागरात का सपना देख रहे दूल्हें का अरमान रह गया अधूरा, टॉयलेट के बहाने कार से उतरकर फरार हो गई दुल्हन

शादी दूल्हें के साथ कार में जा रही दुल्हन रास्ते में मौका पाकर फरार हो गई। चंदौली की शहर कोतवाली क्षेत्र के कोड़रिया गांव के समीप एक मंदिर दोनों की शादी हुई थी। कार में दुल्हन का एक साथी भी था। वह अपने साथ में 60 हजार नगद, सोने की जूलरी भी साथ ले गई। दूल्हें पक्ष ने दुल्हन और उसके साथी के खिलाफ सदर कोतावली पहुंचकर तहरीर दी।

बदायूं जिले के चरबाना थानाक्षेत्र के नवई गांव निवासी संदीप की शादी हुई थी। शादी उनके रिश्तेदारों ने चंदौली में कराई थी। मंगलवार को संदीप अपने रिश्तेदारों के साथ चंदौली पहुंचा। यहां पूजा गुप्ता नाम की लड़की से उसकी शादी हुई। कोड़रिया गांव स्थित एक मंदिर पर पहुंचे। यहां दूल्हा और दुल्हन की शादी कराई गई। शादी की सभी रस्तें निभाई गई।

शादी के बाद सुहागरात के सपना देख रहे दूल्हें के अरमान अधूरी रह गए। टायलेट का बहाना बनाकर दुल्हन गाड़ी से उतर गई और मौका देख फरार हो गई। काफी देर बाद भी दुल्हन नहीं लौटी तो उन्होंने खोजबीन की। दूल्हा पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर लुटेरी दुल्हन गैंग के खिलाफ तहरीर दी। चंदौली के चिकू और राजू ने यह शादी कराई थी। लुटेरी दुल्हन गैंग में एक महिला भी शामिल है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close