×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

ग्रेटर नोएडा न्यूज़: आईआईएमटी में भाजपा का दादरी विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, 721 बूथ अध्यक्षों ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प

ग्रेटर नोएडा – भारतीय जनता पार्टी, गौतम बुद्ध नगर द्वारा बुधवार को आईआईएमटी कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में दादरी विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों और केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में 745 में से 721 बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का संगठन है। उन्होंने कहा कि चुनावों में सफलता का आधार बूथ पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से नियमित जनसंपर्क बनाए रखने, नए मतदाताओं से जुड़ने और सरकार की योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रदेश मंत्री महामेध नागर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से जनता के बीच जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आग्रह किया।

वरिष्ठ भाजपा नेता तेजपाल नागर ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी सक्रियता ही पार्टी की सफलता का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों और संगठन की नीतियों को प्रभावी ढंग से रखने की अपील की।

जिला अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक शर्मा ने सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से नियमित संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।

सम्मेलन के अंत में सभी बूथ अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों और चुनावों में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, आईआईएमटी कॉलेज के चेयरमैन मयंक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, सरदीप नागर, ईश्वर भाटी, जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close