crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

Greater Noida News: फर्जीवाड़ा कर महिला को मिला मुआवजा हड़प लिया, पुलिस ने महिला व पुरुष दो को किया गिरफ्तार

न्यायालय के आदेश पर जेवर थाने की पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा, जांच में दो लोगों के नाम आए सामने

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना जेवर की पुलिस ने एक महिला की जमीन को फर्जीवाड़ा कर जमीन को बेचने और मुआवजे की राशि को धोखाधड़ी और फर्जी कागजात से हड़पने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह राशि करीब चार करोड़ रुपये है। गिरफ्तार लोगों में एक महिला व एक पुरुष शामिल है।

क्या है मामला  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जेवर थाने पर कल बृहस्पतिवार को न्यायालय के आदेश पर थाना जेवर पर ओमवती पत्नी सौराज निवासी किला के प्रार्थना पत्र के आधार पर धीरेन्द्र  कुमार (लेखपाल), देवेंद्र कुमार, बलराम सिंह, विनोद कुमार, प्रबंधक सीएसबी बैंक अशोक विहार, नई दिल्ली और अन्य अज्ञात के खिलाफ छल कपट एवं फर्जीवाड़ा कर भूमि के मुआवजे की धनराशि को हड़पने का आरोप लगाया था। यह मुआवजे की राशि यीडा (Yamuna Expressway Industrial Development Authority) की भूमि विक्रय की वर्तमान दरों के आधार पर करीब 4 करोड़ रुपये थी। इस राशि को हड़पने के उद्देश्य से कूटरचना कर फर्जी आधार कार्ड, मूल भू-स्वामी ओमवती पत्नी सौराज निवासी किला की फर्जी फोटो और सीएसबी बैंक, अशोक विहार, नई दिल्ली के शाखा की बैंक पासबुक की प्रति जिसमें खाता धारक का नाम ओमवती पत्नी सौराज दर्ज है, भूमि को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा के पक्ष में ठगी कर बेचने का प्रयास करने के मामले में दिया गया। इस मामले में थाना जेवर पर मु0अ0सं0 120/2023 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि पंजीकृत हुआ था।जांच में दो नाम आए सामनेपुलिस ने जब मामले की जांच की तो इसमें बाला देवी पत्नी नानकचंद निवासी पाली आनंद गंढी, थाना नरसैना, जिला बुलंदशहर और अरविंद निवासी बिसरख, थाना बिसरख, ग्रेटर नोएडा (मूल निवासी) वर्तमान निवासी स्टैलर जीवन बिल्डिग, नियर ऐस सिटी, बिसरख का नाम प्रकाश में आया था।

पुलिस ने आज शुक्रवार को विभिन्न स्रोतों से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर बाला देवी को खुर्जा रोड रजिस्ट्रार ऑफिस के पास से और अरविंद को खुर्जा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close