×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टहेल्थ

Greater Noida News- यथार्थ हॉस्पिटल ओमेगा-1 ने एक महीने में 10,000 पौधे लगाने का लिया संकल्प

ग्रेटर नोएडा: पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरित बनाने की दिशा में यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ओमेगा-1 ने बड़ी पहल की है। अस्पताल ने अपने ‘ऑक्सीजन फॉर टुमॉरो’ (Oxygen For Tomorrow) अभियान के तहत अगले एक महीने में ग्रेटर नोएडा में 10,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। अभियान का उद्देश्य शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पौधों की नियमित देखभाल के प्रति जागरूक करना है।

अभियान की शुरुआत जलवायु विहार से हुई, जहां 1,000 से अधिक पौधे लगाए गए। इस दौरान एसीपी श्रीमती मनीषा सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती विमला यादव, सीडीआर रविंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

इसके बाद ग्रेटर नोएडा की विभिन्न सोसाइटियों और क्षेत्रों में लगातार पौधारोपण अभियान चलाया गया। अब तक मिगसन ट्विन्ज में 30, जलवायु विहार में 1,000, पूर्वांचल रॉयल सिटी में 1,000, सिग्मा III में 500, XU2 में 400, XU1 में 500, अल्फा 1 में 600, मिगसन अल्टिमो में 400, मिगसन विलासा में 500, सेक्टर XU-III के ब्लॉक A, B और C में 400 तथा बीटा-II में 300 पौधे लगाए जा चुके हैं। इस प्रकार अभियान के तहत अब तक कुल 5,630 पौधों का पौधारोपण किया जा चुका है।

अभियान के आगामी चरणों में ग्रेटर नोएडा की अन्य आवासीय सोसाइटियों और सार्वजनिक क्षेत्रों में भी पौधारोपण किया जाएगा। अस्पताल की ओर से पौधों की देखभाल और संरक्षण के लिए स्थानीय निवासियों तथा आरडब्ल्यूए की भागीदारी पर भी जोर दिया जा रहा है।

यथार्थ हॉस्पिटल के डॉ. सुनील कुमार बालियान, सीओओ एवं फैसिलिटी डायरेक्टर, ने कहा, “स्वास्थ्य और पर्यावरण एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और अधिक हरित क्षेत्र स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक हैं। Oxygen For Tomorrow अभियान के माध्यम से हमारा प्रयास केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को इनके संरक्षण और नियमित देखभाल के लिए भी प्रेरित करना है।”

अस्पताल ने आम नागरिकों, आरडब्ल्यूए और स्थानीय संस्थाओं से अभियान से जुड़ने तथा अपने आसपास पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की है। अस्पताल का कहना है कि यह पहल पर्यावरणीय स्थिरता, सामुदायिक सहभागिता और हरित एवं स्वस्थ ग्रेटर नोएडा के निर्माण की दिशा में उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close