crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाब्रेकिंग न्यूज़

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मासूम के अपहरण में किया बड़ा खुलासा, नानी ने दो लाख रुपये में बेचा था आठ माह का बच्चा

Greater Noida : बिसरख कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक माह के बच्चे का अपहरण करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो लाख रुपये के लिए आरोपियों ने अपहरण किया था। 10 मई 2023 को बच्चे का अपहरण किया गया था। बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा सर्विलान्स व इलैक्ट्रोनिक साक्ष्यों के आधार पर 30 नवबंर को पुलिस ने बबीता पत्नी मानक चन्द्र निवासी सम्भल को गिरफ्तार किया था।

जानकारी के मुताबिक, बबीता शाहबेरी गांव में किराए पर रहती थी। उसी मकान में शिवांगी भी किराए पर रहती थी। शिवांगी काम के लिए घर से बाहर गई थी, तभी एक माह के बच्चे को टीका लगवाने के बहाने से बबीता उसका घर से अपहरण करके जमुना उर्फ शिवानी पत्नी ब्रजेश हापुड के यहां ले गई थी। जमुना उर्फ शिवानी के साथ मै पहले क्रासिंग रिपब्लिक सोसाइटी गाजियाबाद में काम करती थी। पुलिस ने बताया कि जमुना ने जानने वाले एक डाक्टर को बच्चे को दे दिया। डॉक्टर को बच्चे की जरुरत थी।

इलैक्ट्रोनिक सर्विलान्स की सहायता से आरोपी जमुना उर्फ शिवानी हापुड से पकड़ा है। जमुना ने बताया कि बबीता शर्मा मेरे पास बच्चा का अपहरण करके लाई थी। जिसे मैने डॉ. दीपक त्यागी निवासी हापुड को दिया था। अमरवीर निवासी श्यामपुर जट को बेच दिया था। दीपक त्यागी अमरवीर का घर जानता है। शिवानी की मदद से दीपक त्यागी की निशादेही पर अमरवीर के यहां से बच्चा बरामद किया गया जो अब लगभग 9 माह का हो चुका है। अमरवीर ने बताया कि उसे बेटा नही था। बच्चे के लिए उसने डॉक्टर से संपर्क किया था। पुलिस ने पकड़े गए आरो​पियों की पहचान हापुड़ निवासी जमुना उर्फ शिवानी, दीपक त्यागी और अमरवीर के रूप में की है।

 

Virendra Sharma

Tags

Related Articles

Back to top button
Close