×
Uncategorized

Greater Noida: नोएडा एयरपोर्ट के प्रस्तावित उद्घाटन से पहले सीएम का दौरा, विशेष सचिव ने की बैठक

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 28 मार्च को उद्घाटन होना है। जिसकी तैयारियां कर दी गई है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 मार्च को जेवर आएंगे।

प्रधानमंत्री और योगी के आगमन को देखते हुए शनिवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के सीईओ राकेश कुमार सिंह और एसीईओ शैलेन्द्र भाटिया सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और आमजन की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि आवागमन, पार्किंग और ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि लोग आसानी से कार्यक्रम में शामिल हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में कोई कमी न रहे।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल गौतमबुद्धनगर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए तैयारियां समय पर पूरी करें। प्रशासन के अनुसार, कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की विस्तृत योजना बनाई जा रही है, ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close