crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

Greater Noida West News : महिला एचआर मैनेजर पर गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल के स्टाफ ने किया अश्लील कमेंट, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गुस्से में लोग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : नोएडा एक्सटेंशन के नामी मॉल में महिलाओं का घूमना अब सुरक्षित नहीं है। महिला पर मॉल के ही स्टाफ ने अश्लील कमेंट कर दिया। कमेंट का महिला के पति ने विरोध किया तो कर्मचारियों ने महिला के पति के साथ मारपीट भी कर दी। इस मामले की शिकायत बिसरख पुलिस से की है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला किसी बैंक में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
पीड़ित दंपति ग्रेनो वेस्ट में राधा स्काई गार्डन सोसायटी में रहते हैं। महिला बैंक में एचआर मैनेजर है। पीड़ित पति ने बताया कि शनिवार शाम को वह अपनी पत्नी के साथ गौर सिटी के पास गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल में घूमने गए थे। जब वह सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे तभी मॉल के मेंटेनेंस डिपार्टमेंट के दो कर्मचारियों ने उनकी पत्नी को देखकर गलत कमेंट किया। इसका विरोध करने पर कर्मचारियों ने महिला के पति के साथ मारपीट शुरू कर दी और देखते ही देखते मॉल के मैनेजर और मेंटेनेंस विभाग के अन्य कर्मचारियों ने भी पीड़ित के साथ मारपीट की. इस दौरान पीड़ित दंपति मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन वहां मौजूद किसी भी शख्स ने उनकी मदद नहीं की।

घटना से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों में आक्रोश

घटना के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों में काफी आक्रोश है। मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर को एक्स पर टैग करके लोगों ने घटना से अवगत कराया और आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग की। बीजेपी नेता गौरव पटेल ने भी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

देर रात तक आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार
बिसरख पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ करने की बात कह रही थी, लेकिन देर रात तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

admin_federal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close