ब्रेकिंग न्यूज़हाथरस

Hathras scandal: कब गिरफ्तार होगा हाथरस कांड का मुख्य अभियुक्त?

Hathras scandal: चार में कुल तीन हो चुके हैं गिरफ्तार

Hathras scandal: हाथरस कांड में पिछले दिनों पुलिस को भले ही बड़ी सफलता मिली हो, लेकिन यह सवाल अभी बरकरार है कि मुख्य अभियुक्त गौरव शर्मा कब पुलिस की गिरफ्त में आएगा? विधानसभा में तो पिछले दिनों हाथरस कांड पर आरोप—प्रत्यारोप के तीर चलाए गए। लेकिन मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है।

फेडरल भारत डेस्क

हाथरस। Hathras scandal: हाथरस हत्याकांड में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 25-25 हजार के दो इनामी आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान रोहिताश शर्मा और निखिल शर्मा के तौर पर की गई है। ललित शर्मा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Hathras scandal: गौरव पर एक लाख का इनाम

हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गौरव शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

बता दें कि हाथरस छेड़छाड़ मामले में समझौते का दबाव बनाने के लिए आरोपी ने पीड़िता के पिता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। चार लोगों को नामजद कर एफआईआर दर्ज की गई थी।

पुलिस ने 12 घंटे के अंदर नामजद आरोपी ललित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। हाथरस पुलिस ने बुधवार 4:00 बजे 25-25 हजार के दो इनामी रोहिताश निखिल को गिरफ्तार कर लिया।

योगी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने को कहा है। इस संदर्भ में अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था।

हाथरस के सासनी क्षेत्र में बेटी से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ लड़की के पिता ने स्थानीय पुलिस में केस दर्ज कराया था। एक महीने बाद ही उसे जमानत मिल गई थी। आरोपी पक्ष लगातार दूसरे पक्ष को धमकी दे रहा था। सोमवार को लड़की के पिता को गोलियों से छलनी कर दिया गया था।

क्या है स्टोरी?

नौजरपुर निवासी 52 वर्षीय किसान अपने खेतों पर मजदूरों से आलू की खोदाई करा रहा था। दोपहर उनकी पत्नी अपनी बेटी के साथ उनको खाना देने के लिए खेत पर गईं थीं। इसी दौरान आरोपी गौरव अपने दो साथियों के साथ सफेद रंग की गाड़ी में आया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों से घायल होकर वह वहीं गिर गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई।

खेत में काम कर रहे मजदूर जान बचाकर इधर-उधर छिप गए। सूचना पाकर गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन फानन में परिजन अमरीष को हाथरस लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Hathras scandal: फायरिंग के दौरान एक हमलावर को भी गोली लग गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य हमलावर उसे अपने साथ गाड़ी में डालकर फरार हो गए। देर शाम मृतक किसान की पुत्री ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गौरव, रोहतास शर्मा, निखिल शर्मा, ललित शर्मा और दो अन्य पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है।

 

admin_federal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close