crimeउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडानोएडाब्रेकिंग न्यूज़

नोएडा में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को मार डाला, पंखे से लटककर खुद भी की आत्महत्या

नोएडा : नोएडा के नवादा में एक प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी और बाद में खुद भी पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। युवक और युवती चार साल से रिलेशन में थे। युवती नोएडा की एक कंपनी में एचआर थी और लड़का बीटेक का स्टूडेंट था।
शालिनी और अमन दोनों उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले थे और चार साल से रिलेशन में थे। शालिनी ने छह माह पहले ही नोएडा में नौकरी शुरू की थी। वह नवादा में एक पीजी में रहती थी। अमन शालिनी के पीजी पर उससे मिलने के लिए आता रहता था। वैलेंटाइन डे पर दोनों में अनबन हो गयी। जिसकी वजह से शालिनी ने अमन से बात करनी बंद कर दी। बात बंद करने पर अमन पीजी में पंहुचा और शालिनी की गर्दन दबाकर हत्या कर दी ।

गाजियाबाद में कमरे पर आकर अमन ने भी आत्महत्या
अमन बीटेक का स्टूडेंट था और गाजियाबाद में किराये के मकान में रहता था। पुलिस जांच के दौरान जब अमन के कमरे पर पहुंची तो एक अन्य दोस्त से पुलिस ने पूछताछ की। अमन के दोस्त ने पुलिस को बताया कि वह दूसरे कमरे में सो रहा है। पुलिस ने दरवाजा खटखटाया तो
अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अमन पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने नीचे उतारा तो पता चला कि अमन की मौत हो चुकी है।

गर्ल्स पीजी में लड़कों की कैसे होती थी एंट्री ?
सनसनीखेज घटना के बाद अब सवाल पीजी पर खड़े हो गए है। पीजी का रजिस्ट्रेशन भी नहीं था और गर्ल्स पीजी में अमन की एंट्री कैसे हो जाती थी। अब सवाल ये है कि क्या पुलिस पीजी पर भी कार्रवाई करेगी या पुलिस पीजी के मालिक से पूछताछ के बाद उसे छोड़ देगी। बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पीजी की भरमार है और इसमें अवैध तरीके से कपल भी रहते है। शालिनी की हत्या करने के बाद अमन पीजी से निकल गया। पीजी पर केवल कैमरे लगे हुए थे। इसमें अमन पुलिस को आता हुआ भी दिख रहा है। लेकिन सवाल ये है कि इन अवैध पीजी वालों पर कब कार्रवाई नोएडा पुलिस करेगी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close